E Way Bill Online Generate करने का आसान तरीका – Step by Step Guide

E Way Bill Online Generate एक डिजिटल प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से आप अपने बिल के लिए E Way Bill generate कर सकते है। जभी आपके सामान की मूल्य ₹50,000 से ज्यादा हो गया तो आपको E way बिल generate करना अनिवार्य होता है।

सरल शब्दों में कहें तो, बिना E Way Bill के माल का परिवहन करना अवैध हैऔर इस पर भारी जुर्माना लग सकता है।

Current image: E Way Bill Online Generate

Table of Contents

E Way Bill कब बनाना अनिवार्य है?

E Way Bill तब बनाना अनिवार्य (Mandatory) होता है, जब GST के अंतर्गत माल का transport किया जाता है और कुछ तय शर्तें पूरी होती हैं। नीचे सभी स्थितियाँ आसान भाषा में समझाई गई हैं।

जब माल की कीमत ₹50,000 से अधिक हो

    अगर किसी भी Consignment (माल) की कुल कीमत ₹50,000 से ज्यादा है, तो E Way Bill Online Generate करना जरूरी होता है।

    यह नियम:

    • एक Invoice पर लागू होता है
    • एक Vehicle में ले जाए जा रहे कुल माल पर भी लागू हो सकता है

    Inter-State सप्लाई में (एक राज्य से दूसरे राज्य)

    जब माल:एक राज्य से दूसरे राज्य में भेजा जाता है

    Intra-state सप्लाई (राज्य के अंदर)

    राज्य के अंदर माल भेजने पर भी ₹50,000 से अधिक मूल्य होने पर E Way Bill Online Generate करना जरूरी होता है। Intra-state नियम हर स्टेट के अलग होते हैं।

    सप्लाई के अलावा अन्य कारणों से माल भेजने पर

    E Way Bill केवल Sale के लिए ही नहीं, बल्कि इन मामलों में भी जरूरी होता है:

    • Job Work
    • Branch Transfer
    • Sales Return
    • Goods Return
    • Exhibition या Display के लिए
    • Repair के लिए माल भेजना
    • Consignment Transfer

    Transporter द्वारा माल ले जाने पर

    अगर Supplier या Recipient ने E Way Bill नहीं बनाया है, तो: Transporter खुद E Way Bill बना सकता है बशर्ते उसके पास Invoice या Challan हो

    E Way Bill Online Generate किस समय (Time) पर करना होता है?

    GST के अंतर्गत माल का Transport करते समय E Way Bill को सही समय पर Generate करना बेहद जरूरी होता है। कई बार व्यापारी Invoice तो बना लेते हैं, लेकिन E Way Bill देर से Generate करते हैं, जिससे Penalty और GST Notice का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि E Way Bill किस सही समय पर बनाना चाहिए, ताकि माल की Movement पूरी तरह कानून के अनुसार हो।

    E Way Bill Online Generate कैसे करें? (Step-by-Step)

    Step 1: E Way Bill Portal पर जाएं

    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोलें:

    ewaybillgst.gov.in

    ध्यान दें: E Way Bill केवल इसी सरकारी पोर्टल से बनाया जाता है।

    E way Bill Online Generate Home Page

    Step 2: Login करें

    • Login बटन पर क्लिक करें
    • अपना GSTIN डालें
    • Registered Mobile Number पर आया OTP भरें
    • Successful Login के बाद Dashboard खुल जाएगा

    अगर पहली बार उपयोग कर रहे हैं, तो पहले E Way Bill Registration करना होगा।

    E way Bill Online Login Page

    Step 3: “Generate New” Option चुनें

    Dashboard में जाने के बाद:

    • E-Way bill मेनू पर क्लिक करें
    • फिर Generate New विकल्प चुनें

    अब E Way Bill बनाने का फॉर्म खुलेगा।

    E way Bill Genrate New

    Step 4: Transaction Type चुनें

    यहाँ आपको बताना होगा कि माल किस प्रकार भेजा जा रहा है:

    • Outward– जब आप माल भेज रहे हैं
    • Inward– जब आप माल प्राप्त कर रहे हैं
    E Way Bill Oniine Generate Details

    इसके बाद Sub-Type चुनें जैसे:

    • Supply
    • Export / Import
    • Job Work
    • Return
    • Sales Return
    • Others

    Step 5: Part-A भरें (Invoice Details)

    यह सबसे महत्वपूर्ण भाग है। इसमें आपको निम्न जानकारी भरनी होगी:

    SectionField NameDescription (क्या भरना होता है)
    Invoice / Challan DetailsDocument TypeInvoice / Bill of Supply / Delivery Challan
    Document NumberInvoice या Challan पर दिया गया Unique नंबर
    Document DateInvoice / Challan की Date
    From (Sender Details)GSTINमाल भेजने वाले का GST Number
    Trade NameFirm / Business का नाम
    Addressमाल भेजने वाले का पूरा पता
    StateSender का State
    To (Receiver Details)GSTINBuyer का GSTIN या URP (Unregistered Person)
    Trade NameReceiver / Buyer का नाम
    Addressजहाँ माल Deliver होना है
    StateReceiver का State
    Item DetailsProduct Nameभेजे जा रहे माल का नाम
    HSN CodeProduct का सही HSN Code
    Quantityमाल की मात्रा (PCS / KG / NOS आदि)
    Taxable Valueजिस Value पर GST लग रहा है
    GST RateCGST + SGST या IGST Rate

    एक से अधिक Item होने पर “Add Item” पर क्लिक करें।

    Step 6: Part-B भरें (Transport Details)

    अब Transport से संबंधित जानकारी भरें:

    • Mode of Transport (Road / Rail / Air / Ship)
    • Approx Distance (KM में)
    • Vehicle Number या
    • Transporter ID

    बिना Part-B भरे E Way Bill Valid नहीं माना जाता।

    Step 7: Submit करें

    सभी जानकारी सही से भरने के बाद:

    • “Submit” बटन पर क्लिक करें

    Submit करते ही:

    • E Way Bill Number (EBN) generate हो जाएगा
    • E Way Bill का PDF डाउनलोड कर सकते हैं
    • Print या Soft Copy ट्रांसपोर्ट के समय साथ रखें
    E way Bill Done

    E Way Bill का उपयोग कैसे करें?

    • Driver के पास E Way Bill Number या Print होना चाहिए
    • GST अधिकारी चेकिंग के समय EBN मांग सकते हैं
    • Mobile पर भी E Way Bill दिखा सकते हैं

    E Way Bill में गलती हो जाए तो क्या करें?

    E Way Bill बनाते समय अगर छोटी-सी भी गलती हो जाए जैसे GSTIN, Invoice Number या Vehicle Number तो वह GST नियमों के अनुसार Invalidमाना जा सकता है। ऐसे में समय रहते सही कदम उठाना बहुत जरूरी है, ताकि Penalty या माल जब्ती से बचा जा सके।

    24 घंटे के अंदर E Way Bill Cancel करें

    अगर आपने E Way Bill बना लिया है, लेकिन:

    • माल अभी Dispatch नहीं हुआ है
    • या गलत जानकारी भर दी गई है

    तो आप E Way Bill Generate होने के 24 घंटे के अंदर Cancel कर सकते हैं।

    Cancel कब कर सकते हैं?

    माल नहीं चला हो, GST Officer ने Verify न किया हो

    कौन-सी जानकारी Update की जा सकती है?

    कुछ सीमित जानकारी ही Update करने की अनुमति होती है:

    Vehicle Number
    Transporter ID
    Mode of Transport

    इसे Part-B Update कहा जाता है।

    कौन-सी जानकारी Update नहीं की जा सकती?

    इन Details में गलती होने पर Cancel + New E Way Bill ही एकमात्र रास्ता है:

    • GSTIN (Sender / Receiver)
    • Invoice Number या Date
    • Item Details / HSN
    • Tax Value / GST Rate
    • Place of Supply

    निष्कर्ष (Conclusion)

    E Way Bill Online Generate आज के समय में हर व्यापारी और ट्रांसपोर्टर के लिए बेहद जरूरी प्रक्रिया है। सही समय पर और सही जानकारी के साथ E Way Bill बना सकते हैं।
    इस आर्टिकल की मदत से आप आसानीसे E Way Bill बना सकते बिना किसीकी मद्त लिए।

    E Way Bill Online Generate – FAQs (Frequently Asked Questions)

    E Way Bill Online क्या है?

    E Way Bill Online एक डिजिटल दस्तावेज़ है, जिसे GST पोर्टल के माध्यम से माल के परिवहन से पहले Generate किया जाता है। ₹50,000 से अधिक मूल्य के माल के लिए यह अनिवार्य होता है।

    E Way Bill Online Generate कब करना होता है?

    E Way Bill हमेशा माल की Movement शुरू होने से पहले Generate करना होता है।
    क्रम यह है: Invoice → E Way Bill → Goods Dispatch

    ₹50,000 से कम पर E Way Bill Online Generate करना जरूरी है?

    सामान्य तौर पर नहीं, लेकिन: Inter-State Supply, Job Work, Special Cases में E Way Bill जरूरी हो सकता है।

    क्या Invoice की Date पुरानी हो और E Way Bill Online Generate आज किया जा सकता है?

    हाँ, अगर माल आज Dispatch हो रहा है, तो आज की Date में E Way Bill Online Generate करना सही है।

    क्या Transporter खुद E Way Bill Online Generate कर सकता है?

    हाँ, अगर Supplier या Buyer ने E Way Bill Online Generate नहीं किया है, तो Transporter Invoice के आधार पर E Way Bill बना सकता है।

    Scroll to Top